BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 4:47 pm
NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर ने किया किसान दिवस पर कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसान दिवस के अवसर पर जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी एवं चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र के किसानों द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी की शुरूआत हिंदुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत की गयी है जिनके द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 16 गाँवो के 70 से अधिक किसानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ शंकरलाल जाट, इफ्को के मुकेश आमेटा, सहायक निदेशक कृषि ज्योति प्रकाश सिरोया, सहायक कृषि अधिकारी सरोज काला, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमार शर्मा, इरफान शाह एवं हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर उपप्रमुख डॉ विशाल अग्रवाल उपस्थित थे।
डॉ शंकरलाल जाट ने किसानो को जैविक खेती के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपनाने का आव्हान किया। वहीँ उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ पोलीहाउस, ड्रिप, फार्म पोंड के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग से ज्योति प्रकाश सिरोया ने कृषि विभाग की विभिन योजनाओं वर्मीकम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट पाईप लाइन, इफ्को के मुकेश आमेटा ने उर्वरक की नई तकनीक नैनो यूरिया, नैनो डीऐपी के लाभ व इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया। नरेश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले इस आयोजन की महत्वता व इसके बारे में बताया, कम्पनी में अब तक 1280 शेयर होल्डर जुड़ चुके हैं एवं आगामी वर्षो में इसकी संख्या हजारो तक पहुँचाने का लक्ष्य है। 
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी के विजेता पांच किसानो को पारितोषिक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बायफ एवं सीएसआर टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।आयोजनकर्ताओं ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE