मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ स्थित श्री देवनारायण मंदिर की जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर लगातार प्रशासन को शिकायत की जा रही थी कि जिसको लेकर आज राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मंदिर की लगभग 20 लाख कीमती जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करवाया गया। प्रशासन ने मंदिर की जमीन पर बुलडोजर के माध्यम से कार्यवाही की।
दरअसल नाहरगढ़ नगर के श्री देवनारायण मंदिर की जमीन जिसका सर्वे नम्बर 1706 पर लम्बे समय से अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा किया हुआ था, जिसको लेकर मंदिर समिति द्वारा लगातार शिकायत की जा रहीं थी। इस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है।
आपको बता दे कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के कयामपुर टप्पे के पांच पटवारियों की टीम द्वारा सीमांकन कर मंदिर की लगभग 20 लाख कीमती जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करवाया है। प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई।