छतरपुर। जिले के बिजावर के बस स्टैंड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। आज हुए इस कार्यक्रम में शासन के सभी विभागों ने अपने अपने विभागों के स्टॉल लगा रखे थे जिसके माध्यम से आमजनों को शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं संकल्प यात्रा में शामिल हुए कुछ हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिसमें उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन प्रदान किए गये। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया।
इसके साथ ही गरीबी रेखा के लिए पात्र हितग्राहियों को बीपीएल कार्डाे का वितरण किया गया। वहीं मंच के माध्यम से बताया गया कि मप्र सरकार द्वारा आयोजित विकसित संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं लाभ पहुंच सके। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप एसडीएम, तहसीलदार तथा जनपद पंचायत के सीईओं तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर परिषद की अध्यक्षा लक्ष्मी यादव एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।