BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 6:21 pm
BIG NEWS : मनासा विधानसभा में 7.56 करोड़ की लागत से 63 पंचायतों में बनेंगे कम्यूनिटी हॉल, विधायक मारू की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की स्वीकृति, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा में 7 करोड 56 लाख की लागत से 63 ग्राम पंचायतों में कम्यूनिटी हॉल (डोम) का निर्माण होगा। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने उक्त डोम निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी है। उक्त स्वीकृति पर विधायक मारू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार माना। साथ ही उक्त उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है। 
सार्वजनिक, मांगलिक कार्यक्रम हेतु आज भी कई गांवों में मंगल अथवा सामुदायिक भवन नहीं हैं ऐसे में ग्रामीणों को खुले स्थान अथवा खेत खलियान में कार्यक्रम करना पड़ते है। विधायक मारू ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से लिया और प्रत्येक पंचायत में कम्यूनिटी हॉल (डोम) निर्माण बनाने की योजना बनाई। अपने पहले विधायकी कार्यकाल में मारू ने गौण खनिज विभाग और विधायक निधि से करीब 20 से 25 पंचायतों में डोम निर्माण की स्वीकृति दी। डोम निर्माण को विधायक सामुदायिक भवन का नाम दिया। अधिकांश पंचायत में उक्त डोम बनकर तैयार भी हो चुके है। विधायक मारू ने उक्त डोम का मॉडल बनाया और मनासा आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने रखा। जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद मारू ने दूसरे चरण में ऐसी पंचायतो को चिन्हित किया और जहां डोम निर्माण की अधिक आवश्यकता है। उक्त पंचायतों का प्रस्ताव सरकार को भेजा। आंशिक बंजट में पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने करीब 63 पंचायतों में कम्यूनिटी हॉल (डोम) निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी है। प्रत्येक पंचायत में 12 लाख की राशि जारी की गई हैं 63 पंचायतों के 7 करोड 56 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। उक्त स्वीकृति पर विधायक मारू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार माना। साथ ही उक्त उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE