BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 7:53 pm
BIG NEWS : रेड रिबन क्लब द्वारा विशाल एड्स जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन कर मनाया गया युवा दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी की खास विशेषता यह रही कि उक्त प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों अंतर्गत बनाए गए पोस्टर्स स्लोगन डिजिटल बैनर्स शॉर्ट मूवी हस्त चित्रकला फेस पेंटिंग आदि को बड़े ही कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया जिसने प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह छात्र हो या शिक्षक सभी का ध्यान अपनी और आकृष्ट किया। 
जैसा कि हम सभी जानते हैं शासन के निर्देशानुसार 1 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक महाविद्यालय में विश्व एड्स पखवाड़े का आयोजन किया गया था उसमें आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर अपनी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति का परिचय देने वाली छात्राओं को इस अवसर पर प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया गया था जिसमें महाविद्यालय की लगभग 130 छात्राओं ने अपनी प्रशंसनीय व सकारात्मक उपस्थिति दर्ज कराकर पुनः महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बिना चौधरी, डॉ. साधना सेवक, डॉ अल्केश जायसवाल एवं प्रो विजय वधवा द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदर्शनी आयोजन समिति सदस्य कुसुम मालवीय एवं दिव्या अग्रवाल द्वारा किया गया एवं आभार अभिव्यक्ति रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ रश्मि वर्मा द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE