शिवपुरी। शहर में यातायात सप्ताह के तीसरे दिन यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव एवं उनकी टीम रवि रजक के निवास पर पहुंची। जहां उन्हें दो हेलमेट भी प्रदान किए।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 23 जनवरी 2023 को ककरवाया तिराहे पर रवि रजक के पिता, दादाजी और मामा के लड़के की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जब वह तीनों एक मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दुर्घटना में उन तीनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। आज यातायात प्रभारी द्वारा उनके घर पर जाकर उन्हें हेलमेट प्रदान किया गया एवं हमेशा मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट धारण करने के लिए भी कहा।
रवि रजक ने बताया कि ककरवाया पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है एवं अन्य सेफ्टी फीचर्स भी वहां होना चाहिए। यातायात पुलिस द्वारा पूर्व में एनएचएआई को इस संबंध में पत्र भी जारी किए गए हैं।