बुरहानपुर। शहर के रेणुका रोड़ स्थित काशी नगर कॉलोनी का विवाद सुलझ गया है। आपकों बता दें कि दीप डेवलपर्स फर्म द्वारा काशी नगर कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कॉलोनी के बाजू में मनीष आसवानी द्वारा एक प्लाट लिया गया था। उक्त प्लाट लेने के बाद दीप डेवलपर्स फर्म और मनीष आसवानी के बीच विवाद हो गया था, जिसे लेकर नामान्तरण करने हेतु मनीष आसवानी को कुछ दिक्कतें आ रही थी, जिसके बाद दोनों ही पक्ष न्यायालय की शरण में पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने आपसी राजीनामा कर लिया।