BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 3:36 pm
KHABAR : कब्रिस्तान और मरघट की जमीन को लेकर विवाद, जब जनाजा लेकर पहुंचे ये लोग तो आमने-सामने हो गए दो समुदाय, पढ़े अभिषेक सोनी

Share On:-

देवास। स्टेशन रोड़ पर पिछले कई वर्षों से कब्रिस्तान और मरघट की जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बार बार बन रही है, जिसके कारण आए दिन दोनों समुदाय के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। कुछ माह पूर्व भी मंसूरी समाज और हिंदू समाज आमने-सामने हो गया था, इसके बाद प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप कर ताला लगा दिया गया था। साथ ही इसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को फिर जनाजे को जाने से रोका गया। जहां कुछ समुदाय आमने-सामने हो गये। विवाद की स्थिति बनती देख जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत करवाया। साथ ही कब्रिस्तान ओर मरघट के गेट पर ताला लगाकर सील किया। 
दरअसल स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान मरघट की जमीन को लेकर 4 समाजों का न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। शनिवार के दिन जब कब्रिस्तान में मंसूरी समाज के लोग जनाजा लेकर पहुंचे तो अन्य समाज के लोग वहां पहुंच गए और जनाजे को रोक दिया। उसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर जिला प्रशासन की टीम ने स्थिति संभाली। 3 से 4 घंटों तक मामला गर्म रहा। उसके बाद एसडीएम बिहारी सिंह ने दोनों समाजजन से वार्तालाप कर यथास्थिति बनाये रखने की बात कही। मामला कोर्ट में संज्ञानात्मक होने के चलते उस स्थिति में बने रहेगा। एडिशनल एसपी जयवीर भदौरिया ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस वजह से उसे यथास्थिति में रखा जाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE