मनावर। अयोध्या राम मंदिर को लेकर 16 से 22 तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम राहुल गुप्ता, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, बीईओ भारत जाचपूरे सहित धरमपुरी, गंधवानी ,मनावर ,विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार 16 से 22 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों में क्या-क्या आयोजन होंगे उसको लेकर बैठक की गई है। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होना है। 16 से लेकर 22 जनवरी तक क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित होंगे उसको लेकर चर्चा की गई। विशेष कर मंदिरों में साफ सफाई लाइट की व्यवस्था अखंड पाठ घर-घर दीपक जलाना आदि को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। बलवारी मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम भंडारे आयोजित किए जाएंगे। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने बताया कि राम भगवान जी अयोध्या में स्थापित हो रहे हैं, उनकी तैयारी को लेकर 16 से 22 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।