बड़वानी। आज पूरे देश में राम जी का पूजन अर्चन एवं विभिन्न आयोजन हो रहे है राम लला अयोध्या स्थित अपने विशालकाय भवन में विराजित हो गए हैं। इस के साथ बड़वानी मे कुंदन नगर कालोनी मे पिछले दस वर्षाे से अधूरे मंदिर को पूरा कर बड़वानी शहर का पहला विट्ठल रुकमाई मंदिर एवं एक मुखी दत्ता भगवान के साथ ही हम सब के आराध्य श्री राम लक्ष्मण सीता जी सहित रामसेवक हनुमान जी के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा वही शाम को उक्त छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया। वहीं 23 जनवरी को विशाल भंडारा होगा कार्यकर्म मे कुंदन नगर के रहवासी के साथ साथ जिले के सेकड़ो श्रद्धालु एवं कलेक्टर श्री राहुल फटिंग भी उपस्थित रहे बड़वानी मे राम राज्य की उत्साह को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया गलियों में आकर्षक साज सज्जा की गयी जो आकर्षण का केंद्र रही है।