BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 10:30 am
KHABAR : नीमच में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग सम्पन्न, भक्ति और भजनों से गूंजा माहौल, चौधरी कॉलोनी के श्री रूपेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच। “मारो बेड़ो पार लगाई दिजो मां अंजनी का लाल” जैसे भक्ति भाव से ओतप्रोत गीतों के बीच रविवार को सनातन परिवारों की भारी उपस्थिति में 91वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग संपन्न हुआ। यह आयोजन चौधरी कॉलोनी स्थित श्री रूपेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के विद्वान एवं ओजस्वी वक्ता संत श्री चेतनराम जी की प्रेरणा से नगर में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं संस्कारमूलक गतिविधियों का क्रम निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में आयोजित इस सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी नन्दकिशोर चौधरी द्वारा सपरिवार श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात भजन संध्या में विभिन्न भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया।

भजन गायक राजकुमार मारू, निरंजन पाराशर, सत्यनारायण सोनी, श्याम चौधरी, कमल विजयवर्गीय, अरुण झंवर एवं ओम सोनी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। “मारो बेड़ो पार लगाई दिजो मां अंजनी के लाल” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।

कार्यक्रम के अंत में सनातन सत्संग मंडल द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं चौधरी परिवार का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी 92वें सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के लिए 23 जून मंगलवार को रात्रि 8.30 बजे श्री बालवीर हनुमान मंदिर भड़जी गली में सपरिवार आमंत्रण दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE