नीमच। सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में सक्रिय भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की 487वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ग्वालटोली चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर बुधवार सुबह 9.30 बजे संपन्न हुआ, जिसमें परिषद के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा जय घोष लगाए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जीतू शक्तावत, संदीप दरक, शिखर जैन, मनोज माहेश्वरी, संदीप खाबिया, निरंजन सिंह चौहान, संजय डांगी, पिंटू शर्मा, सुनील चोरड़िया, बनवारी लाल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह चंद्रावत, महेश वर्धानी, निमिष चेलावत एवं रूपेश जाधव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह जानकारी भारत विकास परिषद नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।