BREAKING NEWS
KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 11:58 am
NEWS : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, पढ़े रेखा खाबिया खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस 2024 पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर अनिल पांडे के नेतृत्व में एमबीसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड सहित अलग अलग स्कूलों की टुकड़ियों की परेड आयोजित हुई। 
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दक ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र का अर्थ जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा चलाया जाने वाला शासन है। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। आज का दिन हमे संविधान के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को कम करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र एक सबके लिए, सब एक के लिए को लागू करते हुए सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत करने के साथ साथ इससे जन जन को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। राज्यमंत्री गौतम कुमार दक, जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 62 अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों आदि को सम्मानित किया। समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शहर द्वारा शारीरिक व्यायाम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथी खेड़ा द्वारा जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया गया। समारोह मे द संस्कार स्कूल द्वारा चंद्रयान, महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक इंग्लिश स्कूल स्टेशन द्वारा देशभक्ति गान तथा मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में द संस्कार स्कूल को प्रथम, महात्मा गांधी अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन को द्वितीय, तथा मेवाड़ यूनिवर्सिटी, गंगरार को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। झांकियों में महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग की झांकी को प्रथम, राजीविका एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की झांकी को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, पूर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, प्रधान देवेंद्र कंवर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। 

जिला कलक्टर कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में हुआ ध्वजारोहण-
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला कलक्टर आवास और जिला कलक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पर सहायक निदेशक टी आर कंडारा ने ध्वजारोहण किया। साथ ही, सभी विभागो के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE