शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराध के दर्ज प्रकरणों में 10 अपहृतों की सूचना एवं अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 3-3 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुनेरा में दर्ज प्रकरण में अपहृता रेणुका, शुजालपुर मण्डी थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता सपना एवं सुलोचना, मक्सी थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता शाईस्ता खां, अ बड़ोदिया थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता हिना, लालघाटी थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता संजू, सलसलाई थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता शीला, अकोदिया थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता जाग्रति, कालापीपल थाने में दर्ज प्रकरण में अपहृता अनसुईया एवं बेरछा थाने में दर्ज प्रकरहण में अपहृता रानी सहित अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 3-3 हजार रूपये नगद ईनाम की देने की घोषणा की है। अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।