पिपलियामंडी। कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में दिनांक 03.11.2023 को दोपहर 03 बजे अज्ञात आरोपी द्वारा वीरेन्द्र पिता कन्हैयालाल जैन उम्र 43 साल निवासी मुंदडा कालोनी पिपलिया मंडी के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रूपयो से भरा बैग कुल 38 लाख 90 हजार रूपये लूट कर बाइक से फरार हो गये थे। पुलिस द्वारा उक्त अपराध में पूर्व में अरबाज पिता साबीर खां पठान उम्र 25 साल निवासी नाहर सैय्यद मंदसौर एवं असलम पिता आबिद मेव उम्र 24 साल निवासी खानपुरा मन्दसौर हाल मुकाम पिपलिया मण्डी को गिरफ्तार कर उनसे लूट की नगदी रकम 36 लाख रू, फरियादी का बेग, एक पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड तथा लूट में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर सायकल टीवीएस अपाचे जप्त की थी।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन और नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक बौरासी चौकी प्रभारी पिपलिया मण्डी एवं उनकी टीम द्वारा सनसनीखेज लूट में वांछित फरार आरोपी भययू उर्फ मुबारिक पिता नूर मोहम्मद निवासी विकमगढ़ आलोट जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है और लूट की राशि 90,000 रू बरामद की गई। आरोपी पर पूर्व से पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू की ईनामी उद्घोषणा जारी की गई थी।