देवास। नवीन तहसील भवन संयुक्त तहसील कार्यालय देवास का विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला आटारिया, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक प्रतिनिधि महाराज विक्रम सिंह पवार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपद उपाध्याय अपर कलेक्टर फुलपगारे, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह तहसीलदार सपना शर्मा,की उपस्थिति में नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया। सोमवार 29 जनवरी से नवीन तहसील भवन में तहसील कार्यालय का कार्य प्रारंभ होगा स कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया पुराने कलेक्टर भवन के स्थान पर नवीन कलेक्टर भवन तैयार हो रहा है जिसमें पुराना तहसील कार्यालय भी पुराने कलेक्टर भवन के साथ तोड़ा गया नवीन तहसील कार्यालय उज्जैन रोड पर नगर निगम डिपो के पास तैयार हुआ है जिसका आज उद्घाटन हुआ है कलेक्टर ने बताया कि सोमवार 29 जनवरी से तहसील कार्यालय नवीन भवन में अपना कार्य प्रारंभ करेगा जिससे शहरी क्षेत्र में ही होने से सभी को आवागमन में भी सुविधा होगी और एक नई सर्व सुविधायुक्त भवन में कार्य कराने में आम नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी स इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार,नवीन भवन के लिए अधिकारी कर्मचारी एवं शहर वासियों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण, एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।