BREAKING NEWS
KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2024, 6:20 pm
BIG NEWS : भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित, बड़ी संख्या में नागरिकों ने किया अवलोकन, छात्र-छात्राओं ने देशभ‍क्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्‍तुत, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाउनहॉल नीमच में जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच द्वारा मध्य प्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियो पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
भारत पर्व में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, पत्रकार गणों, अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और स्कूली छात्र-छात्राओं ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर, सराहना की। इस मौके पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
टाउन हॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व में विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्‍दारा देशभ‍क्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए। कार्यक्रम में गत दिनों जिले में आयोजित रक्‍तदान महाअभियान एवं सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग करने वाले दान दाताओं, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्‍थाओं और अधिकारी-कर्मचारियों का सम्‍मान भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE