नयागांव। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एवं अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में मंदसौर लोकसभा के सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा संसदीय क्षेत्र में जो विकास किया है उसका सचित्र विवरण सहित कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर का वितरण आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न गणमान्य एवं महानुभावों को वितरित किए।
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल चौधरी नगरपरिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकला धाकड़, पूर्व सरपंच सुनिल जैन, भाजपा नेता अभय कुमार जैन, शक्तिसिंह राठौड़ पार्षद, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल सोनी, संदीप न्याती सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।