BREAKING NEWS
KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 11:13 am
NEWS : जिंक नगर में हर्षोल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस, विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर स्थित खेल मैदान मे 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड कमोद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सिक्यूरिटी विभाग एवं फायर व सेफ्टी विभाग के जवानों तथा हिन्द जिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जेएसओ भरतलाल जाट के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। 
जाट ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारें शहीदों ने कई बलिदान दिए तब जाकर देश को आजादी मिली और अपना संविधान मिला, आज का दिन ऐसे वीर-सपूतों को नमन करने का दिन है। अपने उद्बोधन में उन्होंने चंदेरिया इकाई की डिजिटलाईजेशन, सुरक्षा, प्रामाणिकता और टीम वर्क सम्बन्धि उपलब्धियों के नए स्थापित कीर्तिमानों बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत नंदघर, सखी, समाधान और उंची उड़ान जैसी परियोजनाओं द्वारा आसपास के ग्रामीण समुदायों की आर्थिक और शैक्षिक तरक्की को सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे कार्यो भी जानकारी दी गई। 
समारोह के विशिष्ठ अतिथि चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत ने श्रमिक कल्याण एवं मजबूत औद्योगिक संबंधो हेतु प्रबन्धन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह में यशद सुझाव योजना के अंतर्गत एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चयनित कर्मचारियों, संविदा-कर्मियों, सुरक्षा एवं अग्निशमनदल के जवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिन्द जिंक विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह का संचालन पीनल प्रजापति एवं टीसी खत्री ने किया। 
समारोह में हाईड्रो प्लान्ट के इकाई प्रधान विनोद कोठारी, पायरो प्लान्ट के इकाई उपप्रधान चन्डी दास, सीपीपी के इकाई प्रधान रिपन घोष, चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एसके मोड़, जीएनएस चैहान, चंदेरिया लेड जिंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवाजन, हिन्द-जिंक स्कूल के बच्चें एवं अध्यापकगण भी इस अवसर पर उपथित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE