BREAKING NEWS
KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 11:42 am
KHABAR : उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हुई सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच पर 75वें गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण, भव्य परेड, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पर भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न  शासकीय विभागों में पदस्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इसी क्रम में मंजुला धीर को नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, जिला कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अपर कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला गुरुप्रसादजी द्वारा सम्मानित किया गया। मंजुला धीर अन्य क्षेत्रों के मंच संचालन के साथ ही जिला स्तरीय समस्त शासकीय कार्यक्रमों के उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए अंचल में एक विशिष्ट पहचान  रखती है। 
उल्लेखनीय है कि मंजुला धीर सन 2011 से निरंतर स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन भी करती आ रही है। गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित  किया जाना गौरव की बात है। वर्तमान में धीर सीएम राइज शाबाउमा विद्यालय नीमच केंट में प्राथमिक प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उनकी इस महत्वपूर्ण  उपलब्धि के लिए प्राचार्य किशोरसिंह, उप प्राचार्य महेश शर्मा सहित सभी स्टाफ साथियों व इष्ट मित्रों ने उन्हे हार्दिक बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE