नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में मुख्य समारोह में प्रस्तुत झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस झांकी में नगर पालिका ने अपने प्रमुख पहलुओं में से एक ठोस कचरा प्रबंधन और तरल कचरा प्रबंधन के बारे में बताया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा एवं नपा स्टॉफ ने अतिथिगणों के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया।
नगर पालिका ने इस झांकी के माध्यम से कचरा प्रबंधन में अपने उद्देश्यों, मानदंडों, और नवाचारों के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए समुचित संकल्प और कठोरताएं बताई हैं। जिसमें भविष्य में ई-कचरा संग्रहण वाहन से कार्बन को कम करने के बारे में बताया गया।