गुना। भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में ग्वालियर संभाग प्रभारी विजय दुबे, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य औरभाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा कर संगठन विस्तार का मंत्र दिया।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गांव चलो अभियान की जिला बैठक का आयोजित की गई। इसी के अंर्तगत गुना बैठक में संभाग प्रभारी विजय दुबे ने ष्गांव चलो अभियानष् एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण देते हुए पार्टी के आगमी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मिडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, जनप्रतिनिधि सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी तथा जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहें।