खाचरोद। मोतियाबिंद आंखों के लिए खतरनाक बीमारी है और इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है केवल ऑपरेशन ही इसका पक्का इलाज है। यह बात घिनोदा लायन्स क्लब नागदा, चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सरपँच राधा अनोखीलाल पाटीदार के द्वारा आयोजित नेत्र शिविर के आयोजन में सचिव आशा जावेरिया ने कही। माल्यार्पण के साथ ही नेत्र शिविर प्रारंभ हुआ।
इस शिविर में लायंस क्लब नागदा के अध्यक्ष अजय पोरवाल ने बताया कि लायंस क्लब के तत्वाधान में आयोजन करते हुए शिविर में प्रतिभागीय सम्मिलित होते हैं, उन्हें लाने ले जाने और ऑपरेशन की निशुल्क व्यवस्था हमारे द्वारा की जाती है। इस नेत्र शिविर में सरपंच राधा अनोखीलाल पाटीदार, अध्यक्ष अजय पोरवाल, सचिव आशा जावेरिया, राकेश डाबी अजय गरवाल, सतीश बजाज, झमक राठी, विनयराज शर्मा, सचिव चंद्रभान सिंह पंवार शहीद विनोद और आसपास के गांव की ग्रामीण भी उपस्थित है, जिनकी जांच इंदौर चोइथराम हॉस्पिटल से आए डॉक्टर महेंद्र सिंह राजपूत, वैष्णवी मिश्रा, अंजली वर्मा के द्वारा सभी की आँखी की जांच करते हुए परामर्श भी दिया गया। नेत्र शिविर में 82 लोग सम्मिलित हुए, जिनकी जांच की गई। जिनमें से 23 को मोतियाबिंद की शिकायत प्राप्त हुई। ऑपरेशन के लिए इंदौर रेफर किया गया। कार्यक्रम का आभार अशोक बिसानी ने और संचालन सतीश बजाज ने किया।