मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर भर्ती मरीज राजेश पोरवाल के हालचाल पूछे। मरीज राजेश की विगत दिनों घरेलू गैस सिलेंडर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हाल-चाल पूछने के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन एवं सीएमएचओ को निर्देश देते हुआ कहा कि घायल व्यक्ति का बहुत अच्छे से इलाज करें। इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने घायल व्यक्ति के परिजनों से चर्चा की। घायल व्यक्ति के परिवार जनों को भी सांत्वना प्रदान की।