रायसेन। जिला मुख्यालय के मुखर्जी नगर में संस्कृत जनपद सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इस सम्मेलन में कई वक्ताओं ने संस्कृत भाषा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। संस्कृत भारती की ओर से आयोजित इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शिव शक्ति मठ से स्वामी रमण गिरी महाराज शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। कहा- संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति है। इस वजह से संस्कृत को जन जन की भाषा बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।