BREAKING NEWS
KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2024, 5:26 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में भी मनाया गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए अन्य कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष डॉ राजेश लाल मेहरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राष्ट्र गान और मध्यप्रदेश गान भी हुआ। इसके पश्चात देश की अमूल्य सेवा के लिए भारत रत्न विभूतियों पर आई टी शाखा द्वारा बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
आयोग के सदस्य चंद्रशेखर रायकवार द्वारा आयोग के स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। सचिव प्रबल सिपाहा द्वारा आयोग के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए कार्य ही देश सेवा का संदेश दिया गया।
आयोग के अध्यक्ष डॉ राजेश लाल मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोग की देश सेवा के लिए भी भूमिका है। हमे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के पुनीत कार्य में सतत लगे रहना चाहिए। इससे हम मात्र एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज की सद्भावना प्राप्त करते हैं, आगामी वर्ष हमे सतत कार्य करने का अवसर प्रदान करने वाला है।
आयोग में गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों तथा स्टाफ को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें डॉ प्रदीप खरे, बिंदू महावर उप परीक्षा नियंत्रक, मनीष शर्मा उप परीक्षा नियंत्रक, भावना भावे, ओराडे, मोतीलाल रजक, सविता वैष्णव, आर के जरेडा, प्रिति मंडल, नवीन चौहान, पायल मोरे कार्यालय सहायकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में धन्नालाल, सुभाष भाबर, उदय राज, बृहस्पति और कुंजीलाल सम्मानित किये गए। कार्यक्रम का संचालन के सी पांडे द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE