नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन आज 29 जनवरी 2024 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर जैन ई-जनसुनवाई में जावद जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत केलुखेडा, मडावदा, बांगरेड, बसेडीभाटी एवं अरनिया मामादेव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे।