BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 3:39 pm
BIG NEWS : चिकित्सा क्षेत्र में नीमच-मंदसौर जिले के लिए बड़ी खबर, शासकीय अस्पतालों के लिए 18 डॉक्टर के पोस्टिंग आर्डर हुए जारी, पढ़े खबर    

Share On:-

मंदसौर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मंदसौर और नीमच जिले के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश शासन ने मंदसौर जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्रों में शासन ने 11 व नीमच जिले के लिए 7 डॉक्टरों की पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए हैं। नए डॉक्टर मिलने से रिक्त पदों की भरपाई हो सकेगी। साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। 
जिले में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी महसूस हो रही थी। शासन के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने चिकित्सा स्नातकोत्तर कोर्स करने वाले व बांडेड अवधि के डॉक्टर को लेकर यह पोस्टिंग ऑर्डर जारी किया है। हालांकि जिला अस्पताल में अब तक रेडियोलॉजिस्ट पद को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। मजबूरन रोगियों को निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर जांच करवानी पड़ती है। जिला अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि कई बार शासन को इस संबंध में अवगत करा चुके हैं। नए डॉक्टरों में महिला रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक सर्जरी, चर्म रोग विशेषज्ञ समेत अन्य शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने मेरिट आधार पर ये सूची जारी की है। इसमें प्रदेशभर से 548 नाम हैं। इन सभी को तय अवधि में ज्वाइन करना है। सीएमएचओ डॉ जीएस चौहान को उपस्थिति के संबंध में रिपोर्ट करने के निर्देश विभाग ने जारी किए हैं। जिला अस्पताल के सीएस डॉ डीके शर्मा का कहना है कि नई पोस्टिंग होने से निश्चित ही स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा और लंबे समय से कार्यरत स्टाफ पर तुलनात्मक काम का बोझ नहीं रहेगा।

मंदसौर जिले को मिले चिकित्सक- 
जिलाअस्पताल के लिए विनोद चौधरी, अर्शा संतोष, कुमारी दित्या, मीनल सोनी, ज्योति सैनी, शुभम ओझा, सुनील कुमावत, विनीता वाणी, अंजलि आर्य, शैली गुप्ता व गरोठ सिविल अस्पताल के लिए- अदिति कौशल का नाम तय हुआ। 
नीमच जिला- जिला अस्पताल के लिए मानस श्रीवास्तव, रक्षिता खंडेलवाल, आयुषी भायल, मुकुल मूंदड़ा, हिमांशु जैन, हिमानी मरमट व सिविल अस्पताल जावद के लिए निशांत कुमार का नामतय हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE