BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 4:49 pm
BIG NEWS : रोजगार दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक युवाओं को स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाए- जैन, कलेक्‍टर ने की रोजगार दिवस कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यावद के मुख्‍य आतिथ्‍य में 31 जनवरी को मुरैना में प्रदेश व्‍यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्‍यालय नीमच पर भी जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में जिले के अधिकाधि‍क पात्र युवाओं को शासन की विभिन्‍न स्‍वरोजगारमूलक योजनाओं का लाभ वितरित किया जाए। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में अधिकारियों की बैठक में रोजगार दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि विभिन्‍न योजनाओं के तहत बैंकों में प्रस्‍तुत प्रकरणों का सतत फालोअप करें और संबंधित शाखाओं से संपर्क व समन्‍वय कर लंबित प्रकरणों में स्‍वीकृति जारी कर, रोजगार दिवस कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभपत्र का वितरण सुनिश्चित करवाए।
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि प्रयास यह किया जाए, कि निर्धारित लक्ष्‍य की शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एलडीएम सत्‍येन्‍द्र शर्मा, सहित एनयूएलएम, एनआरएलएम, खादी ग्रामोउद्योग, जिला व्‍यापार एवं उद्योग, रोजगार, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE