BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 5:34 pm
BIG NEWS : पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं- जैन, कलेक्‍टर ने ई जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई कर, जावद जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत केलुखेडा, मडावदा, बांगरेड, बसेडीभाटीएवं अरनिया मामादेव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने ई-जनसुनवाई में जावद क्षेत्र की उक्‍त ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिवों और  ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने पीएम किसान निधिके छूटे हुए किसान हितग्राहियोंकोयोजना का लाभ दिलाने, ऐसे बच्‍चे जो गम्‍भीर रोग से पीडित है, उन्‍हे चिहिंत कर जॉच एवं उपचार करवाने, ग्राम में उज्‍जवला गैस से मिलने वाले ईधन, दिव्‍यागों के यूडीआई कार्ड, पेंशन, आयुष्‍मान कार्ड, स्‍वामित्‍व की स्थिति, राजस्‍व अभियान की प्रगति,गिरदावरी की स्थिति, पंचायतों में सौलर लाईट, आबादी के प्रकरण निपटान, शासकीय भवनों को राजस्‍व रिकार्ड में दर्ज करने, शासकीय मंदिर में पुजारी की नियुक्ति, एवं उनके मानदेय भुगतान ,आंगनवाडी भवन की स्थिति, बच्‍चों की संख्‍या, टीबी के मरीजों एवं उनके परिजनों की जॉच करवावने, आदि के बारे में जानकारी ली।
मडावदा के सरपंच ने सडक निर्माण की मांग की इस पर संबंधित अधिकारी को प्राक्‍कलन तैयार करने, शमशान का अवरूद मार्ग खुलवाने, स्‍कूल भवन क्ष्रतिग्रस्‍त होनेपर मरम्‍मत करवाने, सीमेन्‍ट क्रांकीट रोड निर्माण, जल जीवन मिशन के दौरान पाईप लाईन के लिए खोदी गई सडकों को दुरस्‍त करवाने, संबंधी मांग पर उपस्थित जिला अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE