सिंगोली। प्रजापत समाज ने अपनी कुलदेवी श्रीयादे माता का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर प्रजापत समाज ने कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष बेंड की धुन पर नाचते थिरकते चल रहे थे। इस दौरान सुसज्जित वाहन में श्रीयादे माता का चित्र लगाकर वाहन को शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा तेजाजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर चौधरी मोहल्ला, तेजाजी मार्ग, अहिंसा पथ, बापू बाजार, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा होते हुए पुनः तेजाजी मंदिर पहुंची, जहां पूजा अर्चना और प्रसादी वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।