मन्दसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा संपत्ति चोरी संबंधी अपराधियों की धरपकड़ एवं कठोर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली निरीक्षक किशोर पाटनवाला के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को बाइक चोरी के मामले में सफलता मिली हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मजबुत मुखबीर सूचना तंत्र के आधार पर गोपाल कृष्ण गोशाला के सामने प्रतापगढ़ रोड मदंसौर के सामने मंदसौर से आरोपी शाहरुख पिता छोटे खाँ मेवाती उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम निम्बाखेडी थाना दलौदा मंदसौर को थाना दलौदा क्षेत्र से चोरी हुई एनएक्सजी मोटर सायकल MP 14 MF 6762 से शराब की तस्करी करते रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी शाहरुख मेवाती से सघनता से पुछताछ करते थाना कोतवाली क्षेत्र मंदसौर से 02 अन्य मोटर सायकल चोरी करना बताया। बाइक को आरोपी शाहरुख मेवाती के घर से बरामद कर जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक किशोर पाटनवाला, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, उनि भानुप्रताप सिंह राजावत, उनि रितेश नागर, उप निरी विजय पुरोहित सउनि मोहनलाल वर्मा, प्रआऱ 173 हरिश यादव, प्रआऱ 139 मनोहर मसानिया, आर 236 भानुप्रताप सिंह, आऱ 378 महेश चौहान (सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम) आर 344 नवाज शरीफ, आर 586 राकेश मईडा, आर 312 सुधीर राठौर ,आर 854 सुरेश चौहान मआर 638 शानु राठौर, आर 751 योगेश साहू का सराहनीय योगदान रहा जिनको की पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।