नीमच। शहर के प्रसिद्द समाजसेवी अशोक अरोरा पर 04 फरवरी को शाम के समय लायंस पार्क के सामने कार सवार शूटर्स ने जान लेवा हमला किया था। इस फायरिंग की घटना में पुलिस ने अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले रखा हैं। वहीं पुलिस ने आज शुक्रवार शाम 05 बजे प्रेस वार्ता कर इस घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया।
पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक यशस्वी शिन्दै, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2024 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करने वाले शुटरों एवं षडयंत्र में शामिल कुल आरोपियों 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों सहित नगदी जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।
एसपी अमित कुमार तोलानी से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2024 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमे एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक में मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व कश्मीरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं डीडी 02 जी 1100 से जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी 44 सीबी 2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वॉल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थानें पर दी गयी। जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक अजाक यशस्वी शिन्दें के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बधाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीमो द्वारा मौके पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसकी शिनाख्त बाबु फकीर उर्फ मजहर एहमद पिता नूर मोहम्मद निवासी गौतमपुरा इंदौर के रूप में हुई। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते बाबु फकीर हत्या तथा हत्या के प्रयास का आदतन अपराधी होकर हत्या में सजायाप्ता है। बाबू फ़क़ीर दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को जमानत पर भेरूगढ़ जेल से बाहर आया था। गठीत टीमो द्वारा अज्ञात आरोपीगणों की तलाश एवं उनकी जानकारी प्राप्त कर घटना में शामील मुख्य आरोपी बाबु सिंधी सहित अन्य 06 आरोपीगणो को अथक प्रयास कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। साथ ही प्रकरण में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन भी जप्त की गयें। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ़्तारी पर 10000-10000 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
01. निसार एहमद उर्फ आदिल पिता अब्दुल गफुर पठान उम्र 34 निवासी नुरी कालोनी मनासा
02. जयकुमार उर्फ बाबु पिता तोलाराम सबनानी सिंधी उम्र 42 साल निवासी जाजुनगर 36-बी नीमच
03. राकेश पिता कश्मीरीलाल अरोरा उम्र 55 साल निवासी बंगला नंबर 43 नीमच
04. अकरम उर्फ वसीम पिता अब्दुल मजीद शाह उम्र 31 साल निवासी जवाहर नगर रतलाम
05. जफर उर्फ गुल्फाम पिता शहजाद शाह उम्र 21 साल निवासी मदारपुरा मंदसौर
06 परवेश उर्फ कल्लु मदारी पिता रसीद घाघु भाह उम्र 23 साल निवासी शनि विहार कॉलोनी के पास मदारपुरा मंदसौर
07- आशिक पिता कुदरत पटेल निवासी धर्माट थाना गौतमपुरा इंदौर
08. शाद उर्फ शाहिद पिता एजाज हुसैन निवासी मल्लातलाई उदयपुर राजस्थान
फरार आरोपी-
01. लक्की उर्फ अर्पिल सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल निवासी म न 95 विकास नगर 14/2 नीमच (घोषित ईनाम 10 हजार रू)
02- सलीम उर्फ मान्डा पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा जिला मंदसौर।
अपराध का उद्देश्य- जमीन विवाद एवं पूर्व की रंजिश को लेकर आरोपीगणों द्वारा रैकी कर घटना को अंजाम दिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन तथा नगदी जप्त की गयी है।
विवरण निम्नानुसार है -
1. बारह बोर बंदुकें 02,
2. देशी पिस्टल-04,
3. बारह बोर बंदुक जिन्दा राउण्ड 32 नग,
4. पिस्टलों के जिन्दा 24 राउण्ड व बारह बोर बंदुक व पिस्टल के कुल चले हुये राउण्ड 12.
5. सुपारी की रकम नगदी 80 हजार रूपयें
जप्त वाहन -
01. क्रेटा कार नंबर एमपी-44-सी.बी-2430,
02. स्कार्पियो कार नंबर एमपी-09-डब्ल्यु.एम-7127,
03. फोचुर्नर कार नंबर एमपी-07-सी.जे-0017,
04. सेन्ट्रो कार नंबर एमपी-44-सी.ए.-9017,
05. बलेनो कार नंबर आर.जे-14-एलसी-1837,
06. ग्रांड आई-10 कार नंबर आरजे-14-सी.डब्ल्यु-4457,
07. मडसरिज कार नंबर सी.एच.-04-ई-3161,
08. काले रंग की थार कार नंबर एमपी 43 सीबी 3650
09. मोटर सायकल एमपी 44 एमएफ 4870
आपराधिक रिकॉर्ड-
1. गिरफ्तार आरोपी बाबु सिंधी उर्फ जयकुमार सबनानी पर हत्या के प्रयास के 02 व एनडीपीएस एक्ट के 03 व अवैध हथियार दुरुपयोग करना 01 कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।
2. अकरम शाह पर हत्या के प्रयास के कुल-03 व कुल 04 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश मे पंजीबद्ध है।
3. आरोपी आशिक पटेल पर उक्त अपराध के मारपीट हत्या के प्रयास मे कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है।
4. आरोपी अहमद पठान पर हत्या के लुट सहीत हत्या-01, हत्या 01 व हत्या के प्रयास 02 कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है।
5. आरोपी शाद उर्फ शाहीद पर थाना सुरज पोल राजस्थान मे हत्या के 01 व हत्या के प्रयास 01 कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है।
6. मृतक बाबु फकीर उर्फ मजहर पर हत्या के 03 व हत्या के प्रयास 02 व लुट 01 कुल 06 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश के थानों पर पंजीबद्ध है।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमच केंट, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया थाना प्रभारी नीमच सिटी, निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी बघाना, उनि असलम पठान प्रभारी थाना जावद, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि रामपाल सिंह, सउनि शिवराज सिंह, सउनि भेरू सिंह, प्रआर नीरज प्रधान, प्रआर अजीत सिंह, प्रआर अजाद सिंह, प्रआर, प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल), प्रआर जितेन्द्र सिंह जगावत, प्रआर नाहर सिंह, प्रआर आदित्य गौड, प्रआर राजेश शर्मा, प्रआर देवीलाल डीगा, प्रआर आदित्य गौड़ (सायबर सेल), प्रआर अजीत कुमावत, प्रआर प्रशांत जयंत, प्रआर अनुराग शर्मा, प्रआर रूपेन्द्र सिंह, प्रआर सुरेन्द्र सोलंकी, आर लक्की शुक्ला, आर मनीष भेरवा, आर लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आर राजेश चौधरी, आर रविन्द्र पाटिदार, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर सर्वेश यादव, आर कारूलाल गायरी, आर मन्नु जाट, आर गणेश मालेचा का सराहनीय योगदान रहा।