चित्तौड़गढ़। जिले के निकटवर्ती ग्राम आंवलहेड़ा में रविवार को अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ पारंपरिक खेड़ादेव पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने इंद्रदेव सहित सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
ग्रामीण रवि कुमार ब्रह्मभट्ट ने बताया कि गांव में वर्षों से अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना को लेकर खेड़ादेव पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। इसी परंपरा के तहत रविवार को ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में धूप-ध्यान एवं धार्मिक अनुष्ठान किए गए तथा गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
इस अवसर पर गांव के पंच-पटेलों ने सामूहिक रूप से खेड़ादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में लालूराम कुमावत, चुन्नीलाल कुमावत, भगवानलाल, देवाराम, भेरूलाल, विष्णु, कैलाश, राधेश्याम, गोपीलाल, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।