चित्तौड़गढ़। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार जाकिर हुसैन का जन्मदिन रविवार को पेच एरिया, निंबाहेड़ा स्थित कार्यालय पर सादगी, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मित्रों, कांग्रेस पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं कार्यालय स्टाफ ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, हाजी एजाज़ अहमद, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के सचिव फैसल खान, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशु कमर मंसूरी, पत्रकार वकार अहमद, आशुतोष टांक, पप्पू भाई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने जाकिर हुसैन का गुलाब की मालाओं, उपरणा एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जाकिर हुसैन अपनी विनम्रता, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने जनहित के मुद्दों को सदैव प्रमुखता से उठाया है तथा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय प्रभारी के रूप में भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
जन्मदिन पर उन्हें रात 12 बजे से ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की ओर से दूरभाष, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश मिलते रहे। दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम के अंत में जाकिर हुसैन ने सभी के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।