नीमच। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शहर के मूलचंद मार्ग, चूड़ी गली कार्नर स्थित माँ अन्नपूर्णा मन्दिर पर दो दिवसीय स्थापना कार्यक्रम शुक्रवार से आयोजित किया गया। जिसमें हर वर्ष दूरदराज से बड़ी संख्या में मां के शरण में भक्तगण शामिल होकर माता के सामने शीश नवाकर प्रार्थना कर पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए माता की सेविका निशा प्रकाश किलोसिया और भक्तगणों ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी माँ के मंदिर का दो दिवसीय स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की श्रंखला में शुक्रवार 16 फरवरी शाम 07.30 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
वहीं 17 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से अष्टमी हवन का आयोजन किया गया। साथ ही शाम 06 बजे से भक्तगणों के भव्य विशाल भंडारे महाप्रसादी का माता को भोग लगाकर नो कन्याओं को भोजन कराकर आयोजन का शुभारंभ किया गया, जिसमें देर रात तक सैकड़ों धर्मप्रेमीजनों और भक्तगणों ने प्रसादी ग्रहण कर लाभ लिया।