BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2024, 4:41 pm
BIG NEWS : मंदसौर का शांतनु विहार इलाका और सुबह का वक्त, जब विशाल की पत्नी परिधी ने खोला टैंक का ढक्कन और किया ये काम तो...., फिर अचानक हुआ ये, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मन्दसौर। शांतनु विहार में हुए एक धमाके में एक दंपती झुलस गए। स्थानीय रहवासियों ने दंपती को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से दोनों को इंदौर रेफर किया गया है।

 

हालांकि मामले में कोतवाली पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। स्थानीय रहवासी पंकज बुलचंदानी और मानवेन्द्र सिंह ने बताया की शनिवार को विशाल(45) के मकान में बने पानी के टैंक में सांप घुस गया था। किसी ने उन्हें सलाह दी थी कि टैंक में पेट्रोल डाल दो इसकी गंध से सांप भाग जाएगा।

 

विशाल और इनकी पत्नी परिधि ने बताई गई सलाह पर रात को टैंक में पेट्रोल डाल दिया। सांप टैंक से निकला कि नहीं यह देखने के लिए दंपती ने रविवार सुबह माचिस जलाकर चेक किया इसी दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में विशाल और उनकी पत्नी परिधि झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।

 

बताया जा रहा है कि पेट्रोल डालने के बाद टैंक में ज्वलनशील गैस जमा हो गई थी सुबह जैसे ही दंपती ने माचिस जलाई धमाका हो गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पति करीब 35 फीसदी और पत्नी 15 फीसदी झुलस गई। डॉक्टरों की सलाह पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर हुए है।

 

हालांकि पुलिस को दिए बयान में दंपती ने कचरा जलाते वक्त हादसे का शिकार होना बताया है। जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE