BREAKING NEWS
KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2024, 5:09 pm
KHABAR : राजस्थान के मुंगाणा से आए भजन गायक जगदीश वैष्णव के भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन, पढे़ भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेडा । शनिवार की रात्रि को भगवान श्री विष्णु के अवतारी लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण जी की 1112 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अतिप्राचीन श्री देवनारायण मंदिर पर समिति के तत्वावधान में आमजन सहयोग से मंदिर परिसर में  सांस्कृतिक रंगमंच पर राजस्थान के मशहूर भजन गायक जगदीश वैष्णव ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हजारों की संख्या में सांस्कृतिक रंगमंच के सामने मौजूद श्रोताओं की उपस्थिति में जगदीश वैष्णव ने आधी रात तक अपने सुरीली गीतों की प्रस्तुति दी।


राजस्थान के मुंगाणा से आए भजन गायक जगदीश वैष्णव ने  देवधणी का मंदिर चीताखेड़ा में आजो जी गणपति रिद्धी सिद्धी ने लाजो जी ........... गणपति वंदना गीत की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम का आगाज किया। म्हारा सतगुरु कृपा किनी म्हाने भजन..........भजन की प्रस्तुति देकर गुरु वंदना करते हुए भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बेटा चीताखेड़ा मायने देवधणी दरबार.......... शानदार भजन की प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु नृत्य करने पर अपने आपको रोक नहीं पाए और जमकर नृत्य किया। यो अण्णा चेत को आवे म्हारा बापू वानर लंका मायने .........., भजन की प्रस्तुति पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ओ भेरु जी बेगो बेगो आजा रे..........., बेटी मात आवारा चीताखेड़ा ओढ़ चुनरी............, मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे...राम आ गए......आदि भजन सुनाकर पूरे पंडाल में उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके बाद  भेरू जी आव आव३...... भेरू जी भजन की प्रस्तुति पर दूर- दूर से आए गादीपति स्थान धारी मंदिरों के पुजारी (भोपा जी) को भाव आए (रमे) जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन किए। भजन गायक जगदीश वैष्णव ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों को अपना स्वर देकर अपनी आवाज का जादू बीखेर  कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। नीमच जिले के सावन से आए भजन गायक मनोहर ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुतियां देकर अपनी आवाज का जादू बिखेरकर श्रद्धालुओं को अपना कायल बना दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंदिर में भगवान श्री देवनारायण जी की प्रतिमा पर गादीपति स्थान धारी भोपा जी के गुरु गादीपति रामलाल शर्मा अमनखेडी द्विपप्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  श्री देवनारायण मंदिर के पुजारी गादीपति कन्हैयालाल माली ने कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी गादीपति स्थान धारीयों (भापाओं) का फूल मालाओं से स्वागत किया।श्री देवनारायण जी जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य भजन संध्या में दूर-दूर ग्रामीणों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने रात भर भजनों की सरिता में ठंड की परवाह किए बगैर जमें रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE