BREAKING NEWS
KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<     KHABAR : नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अद्भुत.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया चोरी की वारदात का खुलासा,.. <<     कसरावद के सैलानी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर.. <<     खरगोन में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव से.. <<     हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 6:48 pm
BIG REPORT : ग्राम ताल के पास अंधे मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, क्लीनर गंभीर घायल, मौके पर पहुंची सिंगोली पुलिस, पढे़ मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। थानांतर्गत ग्राम ताल के पास अंधे मोड़ पर सोमवार शाम सोया प्रोडक्ट्स भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक चालक आंशिक जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गहन चिकित्सा के लिए नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।


सोमवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच से मुर्गी दाने हेतु उपयोग होने वाला हाई प्रोटीन सोया प्रोडक्ट्स भरकर लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक शाम करीब 5 बजे ग्राम ताल स्थित अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गया।


घटना में झांसी जिला निवासी चालक अमर सिंह को हल्की चोटे लगी है जबकि क्लीनर उधम सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची सिंगोली पुलिस ने उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राहुल यादव ने उसे गहन चिकित्सा के लिए नीमच जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया है। डॉक्टर राहुल यादव ने बताया घायल के दाहिने पैर की चारों उंगलियां कट गई है। जबकि बाएं हाथ में पंजे के पास की नशे कटने और अधिक खून के बहने से उसे रेफर किया गया है। 


बतादें कि ग्राम ताल के पास मोड़ पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सपाट और सीधे मार्ग पर अचानक सामने आने वाले मोड़ पर दुर्घटनाओं को रोकने के सभी प्रयास नाकाम हो रहे है। नीमच जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी लोक निर्माण विभाग दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्थाई समाधान नहीं कर पाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE