मनासा। राम स्नेही सम्प्रदाय के आराध्य श्री रामचरण जी महराज 304 वा प्राकट्य महोत्सव 23 फरवरी को स्थानीय श्री रामद्वारा में सम्प्रदाय के विद्वान संत श्री मस्तराम रामजी के सानिध्य में पुरे उत्साह व आस्था के साथ धूमधाम के साथ मनाया जावेगा। इस अवसर पर विधायक माधव मारू का सम्मान भी सम्प्रदाय द्वारा किया जायेगा।जयंती पर्व के आयोजित कार्यक्रम अनुसार दी। 22 फरवरी को स्थानीय रामद्वारा में रात्रि 8बजे से 12 रामद्वारा में भव्य जागरण होगा 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे रामद्वारा से नगर में बेंड बाजे व सुंदर सुसज्जित पालकी में आराध्य रामचरण जी महाराज की सुंदर झांकी के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः रामद्वारा आएगी। इस अवसर पर वाणी जी का पाठ, संत श्री मस्तराम जी के मुखारविंद से प्रवचन होगे। साथ ही विधायक माधव मारू का सम्मान किया जायेगा। शाम 7 बजे महा आरती के बाद प्रसादी होगी। राम स्नेही सम्प्रदाय ने राम स्नेही सम्प्रदाय के अभी बंधुओ से इस अवसर पर अपना अपना व्यवसाय बंद रख कर जयंती पर्व को सफल बनाने की अपील की हे।