नयागांव। दिगंबर जैन समाज ने आचार्य भगवन श्री विद्या सागर जी के मोक्ष गमन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जिन मंदिर परिसर में नमोकर मंत्र के जाप के साथ भक्तामर के पाठ किए।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार आदर्श कॉलोनी स्थित नव जिनालय परिसर में दिगंबर जैन समाज की ओर से संत शिरोमणी आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज के मोक्ष गमन पर अध्यक्ष सुशील काला की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समग्र जैन समाज ने आचार्य श्री को भावांजली प्रकट की इस अवसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नमोकार मंत्र के जाप के साथ भक्तामर के पाठ भी लिए। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आचार्य श्री के जीवन शैली पर व्याख्या करते हुए समाज और जैन धर्म के प्रति किए गए कार्यों को याद कर सारगर्भित तथ्यों का वर्णन किया, अंत में नमोकर मंत्र के पाठ के साथ मोन रख आचार्य श्री को शोकांजली दी गई।