बड़वानी। बीती रात शहर के नवलपुरा रोड पर खाटू श्याम भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक सोभित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन बाबा खाटू श्याम जी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया है।इस बार 3वर्ष पूर्ण हो गए है।उन्होंने बताया कि श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर पुष्प व इत्र वर्षा के साथ 56 भोग की झांकी सजाई गई। अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने के बाद भगवान गणेश व हनुमान वंदना के साथ शुरू हुई। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को भक्ति रस में डुबकी लगवाई। राजगढ़ से आई दुर्गा गामड़ ने श्याम तेरे भक्तों का तेरा ही सहारा आदि भजनों की प्रस्तुति देकर देर रात तक शाम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह भजन गायक भूपेंद्र गोले ,संगीता केवट,जयश्री कर्मा ओर स्वरा भावसार ने भी खाटू श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बिठाए रखा। इस अवसर पर नवलपुरा सहित आसपास के समस्त सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संगीत की प्रस्तुति रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा दी गई थी।