ग्वालियर। घर से अचानक लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने शहर से ही बरामद किया है। छात्रा को उसका ही एक दोस्त बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। पहले ग्वालियर के धोकलपुरा में रखा फिर मथुरा-वृंदावन ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। लोकेशन मिली तो पुलिस ने मथुरा पहुंची तो आरोपी छात्रा को लेकर वापस ग्वालियर आ गया। लेकिन पुलिस लगातार पीछे लगी थी। पुलिस ने उसे ग्वालियर आते ही पकड़ लिया। छात्रा को बरामद किया है। पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित पंचमुखी नगर निवासी 16 वर्षीय छात्रा कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। छात्रा के लापता होने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पता चला कि छात्रा को धोकलपुरा निवासी नाबालिग छात्र अपने साथ ले गया है। जब उसकी ब्ब्ज्ट कैमरों में तलाश की तो पता चला कि वह स्टेशन से मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ा है। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना की गई।
पुलिस पहुंची वृंदावन तो ग्वालियर भागा-
छात्रा और छात्र की तलाश कर रही पुलिस को पता चला कि छात्र नाबालिग को अगवा कर मथुरा ले गया है। पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि वह वृंदावन ले गया है तो पुलिस की टीम वृंदावन पहुंची। यहां पता चला कि पुलिस के आने का पता चलते ही आरोपी छात्रा को लेकर ग्वालियर निकल गया है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम वापस लौटी और आरोपी को छात्रा के साथ पकड़ लिया।
होटल में किया बलात्कार-
छात्रा ने महिला पुलिस अधिकारी को पूछताछ में बताया कि आरोपी और छात्रा के बीच तीन साल से दोस्ती थी और कुछ दिन पहले जब वह घर पर अकेली थी, तो दोस्त आया और उसे जबरन ले गया। वृंदावन में होटल में रूम लिया, जहां पर उसके साथ गलत काम किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।