BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2024, 10:49 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव भदवा और किसान का खेत, जब दबंगों ने रोका रास्ता तो लगाई यहां गुहार, फिर नहीं हुई कोई सुनवाई तो पहुंचा यहां, दिव्यांग ने लगाया ये गंभीर आरोप, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। गांव भदवा में दबंगों ने पीड़ित के खेत पर जाने के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है। रास्ता बंद होने के बाद पीड़ित करीब दो वर्षों से अपने खेत पर हकाई, जुताई, बोवनी सहित फसल को लेने खेत पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में परेशान दिव्यांग कलयुग का सुदामा चाय बेचकर अपने घर का गुजर बसर कर रहा हैं। जबकि रास्ता खुलवाने के लिए पीड़ित ने जनसुनवाई, पुलिस प्रशासन, तहसीलदार, सीएम हेल्प आदि जगह आवेदन दिए हैं। बावजूद इसके पीड़ित को कहीं न्याय नहीं मिला। 

गांव भदवा निवासी कारूलाल पिता प्रभुलाल गायरी ने बुधवार दोपहर कुकडेश्वर थाने पर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। देर शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव के समीप 4 बीघा जमीन है, जिस पर पहुंचने का एक मात्र रास्ता था, जिसे भी दबंगों ने बंद कर दिया है। जिसके चलते मेरा 4 बीघा खेत पूरी तरह पडत हो गया। कई बार शासन प्रशासन को आवेदन व मौखिक भी बताया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 

मामले में पीड़ित कारू लाल गायरी ने बताया कि धारा 32 के तहत प्रशासन ने मुझे रास्ता खुलवाकर दिया था। जिसमें दबंगों ने मुझे आश्वासन दिया था कि दोबारा रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन 27 दिसंबर 2023 को कुकडेश्वर नायब तहसीलदार ने अपने ही फैसले को चुनोती देते हुए उक्त फैसले का निर्णय दबंगों के पक्ष में कर दिया। पीड़ित ने बताया कि अधिकारी ने मेरी अनुपस्थिति में उक्त फैसला दबंगों के पक्ष में किया है। जबकि मौका पंचनामें में पटवारी की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा मेरे पक्ष में बयान दिए गए। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा मेरे खिलाफ निर्णय देते हुए मुझे परेशान किया जा रहा हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE