झालावाड़। जिले के तहसील झालरापाटन की माधोपुर पुलिया के नीचे सड़क दुर्घटना में मां व उसके 4 साल के बेटे की मौत हो गई। जो मध्य प्रदेश के सोयत कलां के रहने वाले थे। महिला बुधवार शाम को झालरापाटन में अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने आए थीं। गुरुवार सुबह झालरापाटन से किराए पर चलने वाली कमांडर जीप से वापस सोयतकलां जा रहे थीं। माधोपुर पुलिया के नीचे सवारी जीप में बैठी ही थी कि पीछे से एक रफ्तार कार ने कमांडर जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप पलट गई और उसमें सवार गायत्री (30) पत्नी ओमप्रकाश और उसका 4 साल का बेटे लक्षित की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर झालरापाटन पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों के शवों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। जहां आपातकालीन विभाग में डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
झालरापाटन पुलिस ने दोनों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शवो को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार मौके से फरार हो गई, लेकिन दुर्घटना में उसकी नंबर प्लेट टूटकर मौके पर ही गिर गई। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
अस्पताल में मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि गायत्री का पति ओमप्रकाश बेहद गरीब परिवार से हैं। वह सोयत कलां में पुजारी का काम करता है। एक निजी स्कूल में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।