BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2024, 10:42 am
BIG NEWS : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स और नीमच जिले का ये गांव, जब अधिकारियों को मिली ये खुफिया सूचना तो दी बाड़े में दबिश, फिर जैसे ही ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, तस्कर चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नशीले पदार्थ विरोधी अभियानों के क्रम में, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने दिनांक 14 मार्च को सिंगोली के अधिकारियों ने ग्राम-फत्ताखेड़ी, तहसील-सिंगोली जिला-नीमच (म.प्र.) में एक संदिग्ध बाड़े की तलाशी ली और कुल 4 किलो अफीम को बरामद किया।
 

जानकारी अनुसार ग्राम-फत्ताखेड़ी, तहसील - सिंगोली, जिला-नीमच (म.प्र.) निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने बाड़ा में अफीम छिपाकर रखे जाने और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की गुप्त सूचना मिलने पर सीबीएन नीमच और सिंगोली के अधिकारियों की टीमें गठित की गईं और उन्हें तड़के रवाना किया गया।
 

14.03.2024 को उक्त गांव में संदिग्ध बाड़े की तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप स्टील के बर्तन में मवेशियों के चारे के नीचे छिपाकर रखी गई 04 किलोग्राम वजनी अफीम बरामद हुई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 

वही विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक अन्य ऑपरेशन में, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), रतलाम के अधिकारियों ने 13.03.2024 को बेगु-रतनगढ़ रोड पर एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को रोका और कुल 2.550 किलोग्राम अफीम बरामद की।
 

इस ऑपरेशन में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE