नीमच। मनासा में दिनदहाडे हुई लुट के अपराध में तत्काल पतारसी करने हेतु एसपी ने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एनएस सिसोदिया व इंचार्ज एसडीओपी मनासा वैशाली सिंह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व दिन दहाडे हुई लुट की घटना में आरोपीयों को चंद घंटो में गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.03.2024 को फरियादी यशवंत पिता भेरूलाल धनगर उम्र 19 साल निवासी घोंटा पिपल्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 13.03.2024 को मनासा कृषि उपज मण्डी में लहसुन बेचने आया था। लहसुन बेचने के बाद राशी 20120 लेकर सांडीया रोड पर देशी शराब की दुकान के पास से जा रहा था, तभी दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर लूट कर दी। बदमाश 20120 रूपये लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 394,34 भादवि का पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यावसायिक दक्षता का प्रयोग कर पुलिस टीम ने चंद घंटो में ही लुट का पर्दाफाश कर दो आरोपी पंकज उर्फ करण पिता सुखलाल भील उम्र 27 साल निवासी झुग्गी बस्ती तालाब की पाल मनासा व करण पिता बापुलाल भील उम्र 28 साल निवासी झुग्गी बस्ती तालाब की पाल मनासा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बेल्ट व नगदी राशि बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
जप्त सामग्री-
आरोपियों के कब्जे से 8000 रूपये नगदी व घटना में मारपीट में प्रयुक्त बेल्ट जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी-
- पंकज उर्फ करण पिता सुखलाल भील उम्र 27 साल निवासी झुग्गी बस्ती तालाब की पाल मनासा
- करण पिता बापुलाल भील उम्र 28 साल नि० झुग्गी बस्ती तालाब की पाल मनासा
सराहनीय कार्य-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि. निलेश सोलंकी, सउनि. आनंद निशाद, सउनि रमेश मोरी, प्रआर गुडुलाल गुर्जर, आर देवेन्द्र सिंह, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर विवेक धनगर, आर अनिल असवार, आर दीपक सेन, आर पंकज राठोर, आर अनिल धाकड, आर रमेश मालवीय, आर पिंकेश मोग्या, महिला आरक्षक प्रिया पाटीदार, महिला आरक्षक सपना शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा।