मनासा। अल्हेड रोड गिट्टी खदान के समीप सड़क पर लावारिस हालत में एक स्कूटी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची।
रविवार सुबह 8 बजे करीब मनासा अल्हेड रोड पर गिट्टी खदान के समीप सड़क के पास लावारिस हालत में एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पड़ी लोगों को दिखाई दी। जिसमें चाबी लगी थी व डिक्की में एक मोबाइल पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मनासा थाना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की आशंका पर आसपास तलाक की लेकिन मौके पर ऐसी कोई स्थिति दिखाई नहीं दी। पुलिस ने शंका के आधार पर आसपास के लोगो से तलाश भी की, लेकिन किसी को भी इस घटना के संबध में जानकारी नहीं है। पुलिस को शंका है किसी लड़की की स्कूटी और मोबाइल हो सकता है। पुलिस स्कूटी और मोबाइल को कब्जे में लेकर थाने लेकर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।