नीमच। जिले की नयागांव चौकी पुलिस ने एक कार से 75 किलो डोडाचूरा जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में आरोपी डोडाचूरा भरकर राजस्थान की तरफ ले जाने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे फाटक फोरलेन रोड स्थित कृष्णा होटल के सामने नाकाबंदी कर कार नंबर आरजे 13 सीडी 1149 को रोका और तलाशी लेकर 3 काले कट्टों में रखा 75 किलो डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने ड्राइवर सुरेन्द्र (23) पिता शंभु नायक निवासी बुढ़ा तहसील गंगरार जिला चित्तौडगढ़ व लखन (23) पिता मदनलाल जाति एरवाल निवासी उडवा तहसील गंगरार जिला चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डोडाचूरा व कार को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।