BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 11:14 am
BIG NEWS : पिपलियामंडी पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में फरार 04 में से 03 आरोपी को किया गिरफ्तार, विद्युत मोटर व वारदात में प्रयुक्त टेम्पो जप्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

पिपलियामंडी। संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड एवं संपत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम के लिये अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, नरेन्द्र सौलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को चोरी कर फरार हुए आरोपी व चोरी की गई विद्युत मोटर मय चोरी मे प्रयुक्त महिन्द्रा टेम्पो क्रमांक MP 14 LC 0742 को बरामद करने में सफलता सफलता मिली हैं। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2024 को फरियादी दुलीचन्द्र पिता रामचन्द्र पाटीदार निवासी बही पार्श्वनाथ ने थाना उपस्थित होकर विद्युत मोटर चोरी के संबद्ध में रिपोर्ट की थी जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप क्र 47/24 धारा 379 भादवि का पंजबीद्ध किया जाकर टीम गठित की जाकर अलग-अलग स्थानो पर रवाना कर, आरोपीयो की धरपकड प्रभावी मुखबीर तंत्र व कडे प्रयास के बाद आरोपीयो कामेश पिता मुकेश कुचबंदा उम्र 19 साल निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी, रितीक पिता शेरुलाल कुंचबंदा उम्र 21 साल निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी, बंटी पिता मदनलाल कुचबंदा उम्र 36 साल निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी, एक विधि विरूद्ध बालक से चोरी की गई विद्युत मोटर व चोरी मे प्रयुक्त महिन्द्रा जीतो महिन्द्रा टेम्पो को जप्त किया। आरोपियो का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर फरार आरोपी व शेष मश्रुका के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।  
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज सारवान, प्रआर 111 धिरेन्द्रसिंह, प्रआर 347 रामनारायण नागदा, प्रआर 197 वसीम खान, का प्रआर 560 हरदेश वर्मा, आर 103 शैलेन्द्रसिंह, आर 327 मनीष सांवलिया, आर 826 देवेन्द सिंह, आर 532 जुगल किशोर प्रजापति, आर चालक 752 सुंदर सिंह, आर चालक 647 धनपाल सिंह, मआर 893 शिल्पा यादव का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE